सृष्टि करने का कार्य किया किसने , सृष्टि का कारण कौन हैँ ? by Dilip Singh Charan on Tuesday, 21 June 2011 at 15:44

                 कविता

     सृष्टि का कारण कौन हैँ ?



दशोँ दिशाओ को बनाया किसने ,

इस सुरज को पूर्व मेँ उदय करता कौन हैँ ?

ये रात और दिन बनाये किसने ,

इन चाँद सितारोँ को जगमगाता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

इस धरती को बनाया किसनेँ ,

 इस धरती और अम्बर के बिच मेँ स्तम्भ कौन है ?

इस सुरज को तपाया किसने,

चाँद को शितल और तारोँ को टिमटिमाता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

इन दरखतोँ को हिलाया किसने ,

इन हवाओ को बहाता कौन है ?

इन कलियोँ को खिलाया किसनेँ ,

इन फूलोँ को महकाता कौन हैँ ।

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

सत्व किसका , उजाला किया किसने ,

रज्व किसमेँ तम को बनाता कौन हैँ ?

प्रकृति बनाई किसनेँ ,

पुरुष सेँ संयोग करवाता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?


सृष्टि को रचाया किसनेँ ,

ये ज्वालामुखी, भुकम्प ,

सुनामी प्रलय लाता कौन हैँ ?

मेरी सांसो मेँ सांस भरी किसनेँ ,

मेरे दिल को धङकाता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

मेरी रगोँ मेँ लहू प्रवाहित किया किसनेँ ,

लहू मेँ लाल रंग लाता कौन हैँ ?

ब्रह्माण्ड को बनाया किसने ,

नव ग्रहोँ कि सुर्य के चारोँ परिक्रमा करवाता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

मुझमेँ बांति लगाई किसनेँ,

इस "दिप" का प्रज्वलन कर्ता कौन हैँ ?

सृष्टि करने का कार्य किया किसने ,

सृष्टि का कारण कौन हैँ ?

दिप चारण

Comments

Popular posts from this blog

काम प्रजालन नाच करे। कवि दुला भाई काग कृत

आसो जी बारठ

कल्याण शतक रँग कल्ला राठौड़ रो दीप चारण कृत