शिव ताण्डवं स्तूति कवि दिप चारण कृतं






शिव ताण्डवं स्तूति
कवि दिप चारण कृतं


डम डम बजाते डमरु घम घम घमते करते न्रत ताण्डवम ।
जटाऐँ बिखेरे भुजंग लपेटे उजङ मेँ घुमते कहते जिसे शिवा शिवम ।।  ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ।

कर सोहे डमरु डमं डमं वाला त्रिशुल विशाला
गल राजै भुजंग माला ।
जटाऔ मेँ गंगा शशि धारै, कटि पे पहने चिता मारकर चौला ।।
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ।

ब्रम्हा विष्णु के साथ मिलके नित नित खेलते नवीन श्रृष्टि खेला ।
जगत वासी जिसे कहते भगङ भम्म भम्म बगङ बम्म बम्म भोला ।।
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ।


जोगि बनके पर्वतोँ मेँ घुमते पीते घोट घोट कर भंगा ।
धुम्म तनन् तनन् नितनन् धुम्म तनन् तनन् नितनन् तगङी धिगङी तगङी धिगङी धुम्म तगङी धिगङी तगङी धिगङी धुम्म न्रत ताण्डव करते होके अध नंगा ।
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ।

शीश झुकाकर नत मस्तक होते सुर असुर इन्द्र अरु चन्द्र ।
जग का प्यारा सबसे न्यारा देवोँ का देव महादेव भोला बाबा रुद्र ।।
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ।






दिदार तेरा पाकर मेनेँ चित मेँ बसा ली तेरी छवि ।
बस इतनी विद्या दे दे मुझको छवि तेरी कलम से ऊतारु बन के कवि ।।
दिदार तेरा पाकर मैँने जाना ब्रम्हाण्ड,जन्म मरण रहस्य ।
कहू तो कह पाता नहि लिखु तो लिख जानता नहि ये कैसी लीला तस्य ।।
दिप चारण

Comments

Popular posts from this blog

काम प्रजालन नाच करे। कवि दुला भाई काग कृत

आसो जी बारठ

कल्याण शतक रँग कल्ला राठौड़ रो दीप चारण कृत